इंद्रजीत उर्फ अजय कुमार यादव बने समता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव

May 27, 2020 - 06:25
इंद्रजीत उर्फ अजय कुमार यादव बने समता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने जनता के बीच अपनी अपनी पैठ को मजबूत बनाने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां और पद भार सौंप रही है। इसी दौर में समता पार्टी ने भी अपने जमीनी और कर्मठ कार्यकर्ता इंद्रजीत उर्फ अजय कुमार यादव ग्राम युसफपुर,थाना खुशरूपुर,जिला पटना निवासी को युवा मोर्चा का प्रदेश महासचिव मनोनित किया है। इनका मनोनयन समता पार्टी के उदय मण्डल प्रदेश अध्यक्ष ,बिहार के द्वारा किया गया है। श्री यादव समता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पूर्व से हीं जुड़े हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0