एंटी कोविड टास्क फोर्स ने हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर को किया सेनेटाइज

May 22, 2020 - 07:34
एंटी कोविड टास्क फोर्स ने हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर को किया सेनेटाइज

रांची : एंटी कोविड टास्क फोर्स की विशेष टीम ने तुपुदाना के आरके मिशन रोड स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर, लाइट हाउस कैफे एंड किचन रेस्टोरेंट और प्रयास-रंधवा सोसाइटी के बाहरी और भीतरी भागों को पूरी तरह सेनेटाइज किया।

इस संबंध में एसीटीएफ के कोर्डिनेटर दिलबाग सिंह ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से हैप्पी चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में विगत 57 दिनों से गरीबों के लिए लगातार लंगर चलाया जा रहा है। कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय के तहत पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया। इस अवसर पर एसीटीएफ के सदस्य सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0