एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक, मुख्य सचिव और डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से शीघ्र मिलेंगे : दीपक बिरुआ

Feb 9, 2021 - 11:25
एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक, मुख्य सचिव और डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

रांची। एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पत्रकार हित की मांगों को लेकर राज्य के विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति व विधायक दीपक बिरूआ, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। एसोसिएशन के बिहार/झारखंड/बंगाल प्रभारी प्रीतम भाटिया,प्रदेश उपाध्यक्ष मो.सईद, राज्य सदस्यता प्रभारी दीपक कुमार,प्रदेश सलाहकार राघव सिंह, प्रदेश कानूनी सलाहकार बीएन सिन्हा (सेवानिवृत्त आरक्षी उपाधीक्षक)और नवल किशोर सिंह द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून,स्वास्थ्य बीमा,एक्रिडेशन,सभी जिलों में प्रेस क्लब के निर्माण,पत्रकारों पर फर्जी मामले सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा के सभापति(प्राक्कलन समिति)दीपक बिरूआ को एक ज्ञापन उनके विधानसभा कार्यालय में सौंपा गया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर विधायक से चर्चा हुई,जिस पर दीपक बिरूआ ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर अवगत कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन की सभी मांगे जायज है और इस पर सरकार की ओर से शीघ्र निर्णय हेतु मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध करेंगे।
वहीं, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को सचिवालय में सौंपे गये ज्ञापन के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों से हुई चर्चा में श्री सिंह ने कहा कि पत्रकार हित के मामलों पर संबंधित विभागों से जानकारी लेकर आवश्यक पहल की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0