एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गरीबों के बीच बांटे कंबल

Dec 17, 2020 - 05:22
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन, गरीबों के बीच बांटे कंबल


रांची। झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल, फल, मिठाई का वितरण किया।
उन्होंने भिक्षुकों एवं जरूरतमंदों को कंबल, फल, मिठाई एवं मास्क बांट कर अपना जन्मदिन मनाया। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर किसी जरूरतमंद को भोजन करवाना, कंबल देना, वस्त्र देना ही पुण्य का काम है। हर साल वो अपने जन्मदिन पर सहयोग करते हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर हिनू हनुमान मंदिर एवं भैरव बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। इंद्रजीत सिंह के जन्मदिन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,कांग्रेस नेता रण विजय सिंह, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, बरकगांव विधायक अम्बा प्रसाद, बेरमो विधायक अनूप सिंह,रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह,यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश सनी सिन्हा,युवा कांग्रेस नेता कुमार रौशन, युवा नेता महेश कुमार मनीष, राष्ट्रीय सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर आरुषि वंदना, हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह,आकाश रजवार, टेक्निकल अध्यक्ष प्रणव सिंह, अमन यादव , झारखंड एन.एस.यू.आई के समस्त पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0