कोरोना वाॅरियर्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज

समाजसेवियों का उत्साहवर्द्धन : रोहित शारदा

Jul 8, 2020 - 07:44
कोरोना वाॅरियर्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज

रांची। एलके प्रोडक्शन द्वारा करोना वाॅरियर्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर राजधानी रांची क्षेत्र में किए गए कार्यों को लोगों के बीच प्रसारित कर रहे हैं अनुपम कुमार। कोरोना वॉरियर्स पार्ट 2 में आज नम्रता सोनी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज किया गया। इस फिल्म के रिलीज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा युवा नेता रोहित शारदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एलके प्रोडक्शन के अनुपम जी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान समाजसेवियों द्वारा किए गए कार्यों को लोगों के बीच रखकर समाजसेवियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। जिससे कि आगे भी और लोग समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आकर लोगों की भलाई का कार्य करेंगे। उन्होंने अनुपम जी और नम्रता सोनी को इस फिल्म के लिए बधाई दी। फिल्म में नम्रता सोनी द्वारा कोरोना काल में किए गए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को दर्शाया गया है। इस फिल्म को दर्शक यूट्यूब के सोमेन शो में देख सकेंगे। इस अवसर पर एलके प्रोडक्शन के चेयरमैन अनुपम कुमार, मानस उत्थान मंच के अध्यक्ष विजय पाठक, नम्रता सोनी, श्रीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0