कोरोना से बचाव के लिए भारतीय एकता कमेटी का जागरूकता अभियान जारी

मास्क जरूर लगाएं, खतरा पूरी तरह टला नहीं है : गुलाम मुस्तफा

कोरोना से बचाव के लिए भारतीय एकता कमेटी का जागरूकता अभियान जारी

रांची : सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर जागरूकता अभियान जारी है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों में मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन सहित लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आजाद बस्ती, पथलकुदवा, इस्लाम नगर और कुरैशी मोहल्ला में मास्क बांटा गया। इस अवसर पर भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि अभी पूरी तरह कोरोना का खतरा टला नहीं है। इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से मास्क लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे नजरअंदाज न करें। मास्क जरूर लगाएं। मास्क कई बीमारियों से हिफाजत करता है। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि मानव समाज की सेवा ही सबसे बड़ा नेक काम है। इसलिए समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।