चौपारण में टेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

May 18, 2020 - 10:07
चौपारण में टेलर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

बरही से बिरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही : चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरामा मोड़ के नजदीक एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही टेलर वाहन के चपेट में आने से दो युवक जो रिश्ते में चाचा भतीजा थे उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौपारण के चय खुर्द ग्राम निवासी मुस्तगिर उद्दीन 38 वर्ष एवं खुर्शीद उद्दीन 19 वर्ष बरही से अपने घर चय खुर्द अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल जेएच 02 97/ ए 88 63 से वापस लौट रहा था, इसी बीच सिंगरामा मोड़ के नजदीक पहुंचते ही तीव्र गति से आ रहे टेलर वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह वीडियो अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे कर अंतः परीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। मालूम हो कि दोनों मृतक जो रिश्ते में चाचा भतीजा थे उनका वाहन एनएच द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में बनाए गए स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हुआ है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0