जीईएल चर्च काम्प्लेक्स में डॉ.राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 फरवरी से

पूर्व विधायक जेपी गुप्ता व कांग्रेस नेता सुनील सहाय करेंगे उद्घाटन

Feb 13, 2021 - 11:05
जीईएल चर्च काम्प्लेक्स में डॉ.राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 फरवरी से

रांची: मॉर्निंग ग्रुप के संयोजक हाजी हलीम भाई और अक़ीलुर्रह्मान ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सेकंड
डॉ.राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 14फरवरी को जीईएल चर्च कंपलेक्स में होगा। इस संबंध में माॅर्निंग ग्रुप के संयोजक हाजी हलीम भाई व समाजसेवी अकिलुर्रहमान ने बताया कि सुबह 7:00 बजे से मैच खेला जाएगा। जिसमें 12 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट मैच लीग के आधार पर खेला जाएगा। उसके बाद क्वार्टर फाइनल से नॉकआउट में बदल जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। रविवार को कुल चार मैच खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच डॉ. शीरान अली, अब्दुलखालिक का मुकाबला मो. हसन और मो. तोहिद से होगा। दूसरा मैच मोहम्मद मीर, पप्पू का मुकाबला मो. कमाल और मो. एजाज के साथ होगा। तीसरा मैच नौशाद का मुकाबला मो.मशाद, मो. नसीम के साथ होगा। चौथा मैच सैयद नेहाल अहमद, परवेज का मुकाबला मो. मुस्तकीम आलम और सुफियान के साथ होगा। मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता और कांग्रेस नेता सुनील सहाय संयुक्त रूप से करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0