झारखण्ड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

May 14, 2020 - 05:58
झारखण्ड में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

रांची : झारखंड में बड़े पैमाने पर आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। गुरुवार को राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर 11 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा कई विभागीय सचिव भी बदले गए हैं।

11 आइएएस अधिकारियों को मिला ये विभाग-

केके खंडेलवाल बने विकास आयुक्त झारखंड

केके खंडेलवाल सदस्य राजस्व पर्षद भी रहेंगे

पूजा सिंघल अगले आदेश तक सचिव पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद और युवा कार्य विभाग संभालेंगी

अराधना पटनायक सचिव ग्रामीण विकास विभाग बनीं

भोर सिंह यादव वाणिज्य कर आयुक्त बने

अविनाश कुमार प्रधान सचिव महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग बने

हिमानी पांडे सचिव योजना सह वित्त विभाग बनीं

राहुल शर्मा सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बने

अमिताभ कौशल सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति , अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बने

अमिताभ कौशल को सचिव आपदा का अतिरिक्त प्रभार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0