टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत से संजु देवी मुखिया पद पर जीत दर्ज की

Oct 5, 2021 - 07:04
टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत से संजु देवी मुखिया पद पर जीत दर्ज की

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । जिले के टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत के टेपा ग्राम निवासी टुनटुन शर्मा की धर्मपत्नी संजु देवी मुखिया पद पर जीत हासिल की। संजु देवी ने कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की है जो हम पर पूर्ण विश्वास करके मुखिया पद पर हमें चुना है। इसके लिए नेपा पंचायत के सभी जनता को धन्यवाद के पात्र । जनता ने मुझे सेवा करने का अवसर दिये है इसके लिए अत्यधिक सशक्तता से उचित मंच पर आवाज उठा कर उनके लाभ के लिये कार्यरत रहूँगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा एवं दु:ख-सुख में शामिल व साथ होना, यह हमारा कर्तव्य रहेगा इसके लिए हम सदैव तत्पर रहूँगी। वही प्रतिनिधि बुलबुल शर्मा ने कहा कि जनता जिस तरह हम पर पूर्ण विश्वास करके अपना मत दिए हैं उनका विश्वास टूटने नहीं देंगे और नेपा पंचायत जो विकास के रास्ते से कोसों दूर था, उसे पूरा करके पंचायत का विकास करेगें। पंचायत के हर वार्ड में विभिन्न योजनाओं के द्वारा धरातल पर लाने का काम करेंगे। साथ-ही-साथ पंचायत के हर मुद्दे को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते रहेंगे। पंचायत से भष्टाजार को समाप्त करके आदर्श पंचायत बनाएंगे। इसके लिए साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस मौके पर अभिभावक विनय कुमार प्रभाकर, विकास कुमार, टुनटुन शर्मा, प्रतिनिधि बुलबुल शर्मा, प्रसिद्ध सिंह, ललन सिंह, अनिल शर्मा, मुन्ना सिंह, राजेश जी, छोटु कुमार, पप्पु जी, विकास, श्याम जी, मनोज कुमार एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0