एनसीसी कैडेट्स ने सीखी फायर सेफ्टी और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया के तत्वावधान में आयोजित CATC-XV कैंप के चौथे दिन कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल एवं हथियार प्रशिक्षण के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन और सैन्य दक्षता के गुर सीखे। कैंप में आयोजित गेस्ट व्याख्यान के दौरान सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (CEE) के संबंध में कैडेट्स को विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, गया फायर फाइटिंग ब्रिगेड के अधिकारियों ने कैडेट्स को फायर सेफ्टी, आग से बचाव एवं आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर 27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के कमान अधिकारी कर्नल भूपेश पठानिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कैंप में सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा, सूबेदार सूरज सोरेन, सूबेदार एकदेव थापा, सीएचएम देवराज, हवलदार जगदीश, हवलदार नील प्रसाद गुरुंग, हवलदार अभय पाठक, सीएचएम राम किशोर, हवलदार देशपाल, हवलदार सुरेंद्र, हवलदार प्रभात कुमार तिवारी, हवलदार पवन, हवलदार वीरेंद्र सहित अन्य सैन्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं, सिविल स्टाफ से हेड क्लर्क उमेश कुमार, संजय कुमार मंडल, संतोष कुमार झा, लक्ष्मण कुमार, धीरज कुमार, मिंटू कुमार, डीओ शशिकांत, चालक रघुनाथ चंदेल, चालक गौरी शंकर, धर्मेंद्र, रामदहिन सहित अन्य उपस्थित थे।

Sep 3, 2026 - 17:25
एनसीसी कैडेट्स ने सीखी फायर सेफ्टी और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0