नारी शक्ति सेना की बैठक आयोजित

महिला हिंसा की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

Dec 17, 2020 - 05:17
नारी शक्ति सेना की बैठक आयोजित


रांची। नारी शक्ति सेना की वार्षिक समीक्षा बैठक वृद्धाश्रम नगरी में बुजुर्गों के साथ की गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने किया। बैठक में नारी शक्ति सेना के पूरे वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही नए कार्यों का समावेश कर प्रोग्राम बनाया गया। इसमें तीन योजनाओं शिक्षा, रोजगार व हेल्थ
पर कार्यक्रम करने पर जोर दिया गया। संस्था ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक महीने में चार कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने उनके शिक्षा पर विकास करने रोजगार पर ध्यान देने तथा उनकी स्वास्थ्य की जागरूकता करने पर बल दिया गया। इन योजनाओं का क्रियान्वयन के लिए महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
साथ ही संस्था की सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालन हेतु कोष संग्रह पर चर्चा की गई। इसमें संस्था के सभी अधिकारी एवं सदस्यों ने पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पैसों की कमी के कारण योजनाओं को नहीं रुकने दिया जाएगा। हर प्रकार से सहयोग एवं अपने से कोशिश कर योजनाओं को चलाने में हम लोग सभी सहयोग करेंगे तथा और उनसे सहयोग लेंगे वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति सेना द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन 551 जनों का 8 मार्च को विवाह कराने का निर्णय लिया गया है। इस पर भी चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों सदस्यों ने समूहिक विवाह के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं कि सामूहिक विवाह में सामूहिक रूप से विवाह करने पर कम खर्च होते हैं और दहेज का लेनदेन पर भी रोक लगता है। इस विचार पर लोगों को जागरूक करना एवं समाज के प्रति कुरीतियों की ओर भी ध्यान खींचा गया तथा आए दिन समाज में फैल रहे बलात्कारियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस पर राज्य सरकार को कठोर कानून बनाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान करना चाहिए। सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर किसी भी तरह का कोई ठोस कदम उठा नहीं रही है। इसमें महिलाओं ने यह निर्णय लिया कि सरकार अगर महिलाओं की सुरक्षा देने में असमर्थ होती है तो महिलाएं स्वयं अपनी सुरक्षा का जिम्मेदार उठाएगी अगर इसमें किसी भी तरह का अनहोनी घटती है, तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। अभी-अभी तुरंत में घटित घटना जगन्नाथपुर में 12 साल की बच्ची के साथ 3 लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया इसकी नारी शक्ति सेना घोर विरोध करती है एवं दोषियों को फांसी की सजा की मांग करती है। सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अन्य प्रदेशों के भांति झारखंड प्रदेश में भी बलात्कारियों के प्रति कठोर कानून बनाने का प्रस्ताव लाने की कष्ट कृपा करें।
साथ नारी शक्ति सेना के तमाम अधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञापन दिया गया इस कार्यक्रम में संस्थापक सचिव राजेश प्रसाद,
संरक्षक अरुण कु. सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी,
केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव,
कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन,
कोषाध्यक्ष मुस्कान कुमारी,
प्रदेश महासचिव राजीव रंजन मिश्रा,
प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रांत विश्वकर्मा,
अध्यक्ष आशा भारती, महानगर अध्यक्ष लीला साहू,
वार्ड 33 अध्यक्ष डोली शर्मा,
प्रीति सिंह, मुन्नू कुमारी, गुड्डू कुमारी, सुमति देवी,
बीना देवी, पूजा देवी,मोना कुमारी ,वर्षा देवी, बबन कुमार शर्मा,जय कुमार,
शंकु कुमार वर्मा,
रामदेव लाल उपस्थित हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0