पांच निर्धन कन्याओं का आदर्श सामुहिक विवाह 20 दिसंबर को करायेगा श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Dec 17, 2020 - 05:19
पांच निर्धन कन्याओं का आदर्श सामुहिक विवाह 20 दिसंबर को करायेगा श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में रविवार 20 दिसम्बर 2020 को बंशीधर आडुकिया रोड ( नागरमल सेवा सदन हास्पिटल) के बगल गली में स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के प्रांगण मे पांच निर्धन जोड़ों का आदर्श सामुहिक विवाह संस्था के द्वारा कराया जायेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी मे संस्था के सदस्य तन मन और धन से लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला समिति की सभी सदस्याएं लगी हुई हैं। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक आज गुरुवार को संध्या 4 बजे श्रीमती विद्या देवी अग्रवाल के निवास स्थान पर हुई। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने श्री राज श्यामा जी(श्री राधा कृष्ण) से यह प्रार्थना किया कि हमारी संस्था के द्वारा पांच निर्धन जोड़ों का आदर्श सामुहिक विवाह कराया जा रहा है। वह कार्य आपके आशीर्वाद से सफलतापूर्वक सम्पन्न हो ऐसा आशीर्वाद हमें और हमारी संस्था के पदाधिकारियों को प्रदान करें। बैठक मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत, नन्द किशोर चौधरी, सीताराम चौधरी, पुर्णमल सर्राफ,सुरेश चौधरी, अमित पोद्दार,बिष्णु सोनी एवं महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, कविता गाड़ोदिया, आशा मुंजाल,शोभा जालान, सरोज पोद्दार, सुनीता अग्रवाल सरीता अग्रवाल,उर्मिला पाडिया के अलावा भी संस्था की और भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0