पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के सौजन्य से होटल पार्क ईन परिसर में गरीबों को कराया गया भोजन

May 27, 2020 - 06:23
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के सौजन्य से होटल पार्क ईन परिसर में गरीबों को कराया गया भोजन

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के सौजन्य से होटल पार्क ईन परिसर में लगभग तीन सौ गरीबों को भोजन कराया गया। इस संबंध में समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से तकरीबन रोज आसपास के इलाकों के गरीबों को दोपहर में भोजन और शाम में नाश्ता कराया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें समय-समय पर कुछ समाजसेवियों की ओर से भी सहयोग किया जाता है। लाॅकडाउन फेज चार के दसवें दिन आज बुधवार को गरीबों को दाल-भात, सब्जी खिलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के निजी सहायक दीपक प्रसाद, समाजसेवी श्रीधर सिंह, अरबिंद सिंह, विनोद कुमार(खोदी) श्रीधर सिंह, गोपाल झा, विजय शर्मा, मुन्ना सिंह, अंकित कलवार, अभिषेक आदित्य सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0