प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन-प्रसाद सेवा में निर्धन ग्रामीणों को कराया गया भोजन

Feb 22, 2021 - 05:51
प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन-प्रसाद सेवा में निर्धन ग्रामीणों को कराया गया भोजन

रांची। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज द्वारा संचालित समाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली की रांची शाखा द्वारा गरीब असहाय ज़रूरतमंदों के बीच सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुंदाग बस्ती में निर्धन ,लाचार ग्रामीणों के बीच प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर लगभग 450 निर्धन, लाचार, असहाय ग्रामीणों को भोजन प्रदान किया गया।
अन्नपूर्णा भोजन सेवा का सहयोग निर्मल मधु छावनीका के सौजन्य से अपने माता पिता (स्व•शान्ति देवी जगदीश प्रसाद छावनीका) की स्मृति में सोमवार दिनांक 22 फरवरी को किया गया। अन्नपूर्णा भोजन सेवा के कार्य में संस्था के सह-संरक्षक विजय जालान उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी,पुर्णमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी, चिरजीलाल खण्डेलवाल, पवन पोद्दार (ताउ) विशाल जालान, ओमप्रकाश सरावगी, जगदीश अग्रवाल,प्रदीप पोद्दार, सुरेश भगत, प्रभाष गोयल,पवन अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता,आलोक सिंह एव महिला समिति की सुनिता अग्रवाल, अमिता जालान, इनके अलावा भी संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0