बख्तियारपुर : लॉकडाउन में कोरोना पर भारी पड़ा वट सावित्री पूजा

May 22, 2020 - 07:41
बख्तियारपुर : लॉकडाउन में कोरोना पर भारी पड़ा वट सावित्री पूजा

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : कोरोना की वैश्विक महामारी एवं लॉकडाउन के बावजूद भी धार्मिक प्रवृत्ति की महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए अहले सुबह से ही वट सावित्री पूजा करती हुई महिलाओं की भीड़ भाड़ देखी गई। महिलाओं के द्वारा नए परिधान के साथ अपने बालों में वट का पत्ता लगाकर वट वृक्ष के पेड़ की पूजा-पाठ करते देखी गई।

वट सावित्री पूजा के बारे में जानकारी देती महिलायें

वट सावित्री पूजा के बारे में जानकारी देते पुरोहित ओम पाण्डेय

बख्तियारपुर प्रखंड के नयाटोला माधोपुर,राघोपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाके के मंदिरों में वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया। जहां पर लक्ष्मी सिंह,मिट्ठू सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा पाठ करते नजर आई। वहीं पंडित जी भी महिलाओं को सावित्री और सत्यवान की कथा सुनाते नजर आए। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरुरी नहीं समझा तथा धार्मिक अनुष्ठान में जमकर हिस्सा लेते हुए लॉक डाउन के नियमों को दरकिनार करती दिखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0