बरही : प्रखंड के कोरंटाइन केंद्रों में प्रवासी के बीच राशन एवं मास्क का वितरण

नवभारत जागृति केंद्र द्वारा पांच सौ मजदूरो के बीच बांटा गया राहत सामग्री

May 30, 2020 - 11:46
बरही : प्रखंड के कोरंटाइन केंद्रों में प्रवासी के बीच राशन एवं मास्क का वितरण

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही : कोविड-19 के प्रभाव तथा लॉक डाउन के बीच वैश्विक महामारी की विकट समस्या में विभिन्न प्रदेशों से घर वापसी कर रहे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से नवभारत जागृति केंद्र द्वारा कोरंटाइन में रह रहे मजदूरो के बीच राशन और मास्क का वितरण किया।

संस्था के प्रबंधक वीरेंद्र सिन्हा, विनय भट्ट ने बताया कि संस्था गिव इंडिया और एचएसबीसी के आर्थिक सहयोग से कोरंटाइन प्रवासी मजदूरों को राशन और मास्क दी जा रही है। बताया कि संस्था द्वारा चोरदाहा, चौपारण, चैथी, ताजपुर, मानगढ़, बहेरा, पांडेवारा, सिंघरावां, बच्छइ, दैहर, दादपुर, चैयकला, झापा, यवनपुर, बेला पंचायत के सभी कोरंटाइन में करीब पांच सौ कोरंटाइन प्रवासी को प्रति परिवार दस किलो चावल, दो किलो दाल, एक साबुन और एक मास्क दिया गया।

संस्था संस्थापक सह सचिव सतीश गिरिजा ने कोरंटाइन केंद्रों पर रह रहे लोगों से अपील किया कि सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करते हुए अपने परिवार और गांव-समाज के लोगों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करे,हमेशा मास्क का प्रयोग करे और दिन भर में तीन से चार बार साबुन से हाथ धोने जैसे उपायों से ही हम कोरोना वायरस को मात दे सकते हैं। राशन, मास्क वितरण में वीरेंद्र सिन्हा, माया मिश्रा, पूनम कुमारी, नवरत्न पांडेय, नारायण रजक, सनाउल्लाह अंसारी, बृजनंदन साहू, संतोष प्रजापति, नारायण प्रजापति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0