रांची की मिट्टी अयोध्या जाना सौभाग्य की बात : संजीव विजयवर्गीय

Jul 25, 2020 - 11:33
रांची की मिट्टी अयोध्या जाना सौभाग्य की बात : संजीव विजयवर्गीय


रांची। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की आधारशिला पांच अगस्त को रखी जाएगी। डोरंडा की धार्मिक संस्थाओं की मिट्टी उस आयोजन में सम्मिलित हो, इसके लिए रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय को भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा के नेतृत्व में डोरंडा क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों की मिट्टी जिसमें श्री श्वेतांबर जैन मंदिर की मिट्टी मंदिर समिति के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, श्री राम भरत मिलाप समिति की मिट्टी समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा, श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति की मिट्टी समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया एवं प्रकाश कुमार न्यू काली पूजा समिति की मिट्टी समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता, अनिल प्रधान, अमित गुप्ता, निर्मल कुमार द्वारा विधि विधान से संकल्प लेकर सुपुर्द की गई। इस अवसर पर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सभी धार्मिक संस्थाओं की मिट्टी पूरे भारत से जाकर इस आधारशिला में सम्मिलित होगी। यह हमारे रांची के लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा, जैन श्वेतांबर संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बलवीर जैन ,मयंक बेगानी, राजू रामपुरिया ,श्री डोरंडा बाजार काली पूजा समिति के अध्यक्ष राजू चौरसिया, प्रकाश कुमार ,न्यू काली पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ,अनिल प्रधान ,अमित गुप्ता, बबलू दास सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0