रांची महानगर भाजपा और इंडिया यंग फाउंडेशन ने गरीबों और जरूरतमंदों को बांटे राशन

पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : नवीन जायसवाल

Jul 10, 2021 - 09:15
रांची महानगर भाजपा और इंडिया यंग फाउंडेशन ने गरीबों और जरूरतमंदों को बांटे राशन

रांची। इंडिया यंग फाउंडेशन और बीजेपी रांची जिला महानगर द्वारा शनिवार को जगन्नाथपुर क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों को राशन किट मुहैया कराया गया। राशन सामग्री रिलीफ फॉर इंडिया के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया। हर राशन किट मे 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1.5 किलो दाल, 1 किलो चीनी, एक किलो नमक, दो सौ ग्राम चाय पाउडर, मसाले, बिस्कट एवं सेनिटरी नैपकिन आदि उपयोग के समान दिए गए। इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल और रांची के उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय विशेष रुप से मौजूद थे। श्री जायसवाल ने इंडिया यंग फाउंडेशन के युवाओं और क्रिप्टो रिलीफ संस्था की प्रशंसा की। श्री संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि इंडिया यंग फाउंडेशन ने कोविड के पहले एवं दूसरे ल़हर मे लोगों की बढ चढ़कर मदद की। कई क्षेत्रों में वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस अवसर पर बीजेपी रांची जिला महानगर के केके गुप्ता, वरुण कुमार, रोमीत नारायण और इंडिया यंग फाउंडेशन के तरफ से रजनीश पांडे, आर्यन दुद्वाणी, अशेष मिश्रा, जीवा गुप्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0