लखीबाग मानपुर में शांति सुपर मार्ट का उद्घाटन किया गया

Aug 11, 2021 - 06:56
लखीबाग मानपुर में शांति सुपर मार्ट का उद्घाटन किया गया

गया से अमरेन्द्र कुमार का रिपोर्ट
गया । गया शहर के लखीबाग मानपुर स्थित गौरी कन्या स्कूल रोड के पास शांति सुपर मार्ट का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी (लों.) के प्रदेश प्रवक्ता, किसान प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष सह वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव कुमार कन्हैया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अतिथि का स्वागत प्रोपराइटर बृजेश कुमार ने पुुष्पगच्छ देकर किया। श्री कन्हैया ने कहा कि लखीबाग मोहल्ले में शांति सुपर मार्ट के खुल जाने से लोगों को जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक और किराना के सभी समान एक ही छत के नीचे मिल जाएगा, इससे लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगा यहाॅ सुविधा के अनुसार लोगों की काफी सहूलियत होगा। शांति सुपर मार्ट में जरूरत की सभी सामान उपलब्ध हैं। लोग आए और इसका लाभ उठाएं। शांति सुपर मार्ट के प्रोपराइटर बृजेश कुमार ने कहा कि ग्राहकों की पसंद का पूरा ख्याल रखा गया है,यहाॅ सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और किराना सामान संपूर्ण भंडार के साथ हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0