लाबेद गांव में जेसीआई रांची ने किया मोबाइल वैक्सिनेशन कैंप आयोजित

संस्था ने अभी तक ज़िला प्रशासन के सहयोग से 100 से भी अधिक गांव के लोगों का टीकाकरण कराया गया।

Jul 10, 2021 - 09:53
लाबेद गांव में जेसीआई रांची ने किया मोबाइल वैक्सिनेशन कैंप आयोजित

रांची। जेसीआई रांची और ज़िला प्रशासन के सहयोग से जेसीआई रांची ने गोद लिए लाबेद गांव में 100 से अधिक युवाओं का मोबी वैक्सीन के तहत वैक्सिनेशन कराया। टीकाकरण के लिए सरकारी गाइड्लाइन के अनुसार तैयारी की गयी थी। संस्था ने अभी तक ज़िला प्रशासन के सहयोग से 100 से भी अधिक गांव के लोगों का टीकाकरण कराया गया।
इस अवसर पर जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी गौरव अग्रवाल ने नर्स, कर्मचारी और ग्रामीणों का अभिनंदन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल वैक्सिनेशन वाहन कोरोना के विरुद्ध शंखनाद है।
जेसीआई, रांची स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में कोरोना का इलाज करा रहे परिजनों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट (पुनीत आहार ) का वितरण पिछले दो महीने से कर रही है और अभी तक 18000 से भी ज्यादा भोजन पैकेट (पुनीत आहार ) का वितरण सदर अस्पताल में कर चुकी है।
मौके पर संजय शर्मा, अंकित माहेश्वरी, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे। शिविर का सफल संचालन जेसी अभिषेक मोदी, और जेसी राहुल टिबरेवाल ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0