लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से मधुमेह व रक्तचाप जांच शिविर आयोजित

Nov 22, 2020 - 06:36
 38
लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से मधुमेह व रक्तचाप जांच शिविर आयोजित

रांची। लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से सेल सिटी, पुन्दाग में रविवार को नि:शुल्क मधुमेह व रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 लोगों की डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस संबंध में लायन तुषार कांति ने बताया कि विभिन्न सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहते हुए सर्वधर्म-समभाव की भावना से ओतप्रोत लायंस क्लब ऑफ धुर्वा की सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता रहती है। जांच शिविर के सफल आयोजन में लायन तुषार कांति शीट, तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा, सुरेश महेन्द्र, एसके बिड, मुकेश प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0