श्रीराधाकृष्ण मंदिर कमिटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोहरलाल जसूजा बने अध्यक्ष

Feb 18, 2021 - 06:23
श्रीराधाकृष्ण मंदिर कमिटी की नई कार्यकारिणी गठित, मनोहरलाल जसूजा बने अध्यक्ष

रांची। श्रीराधाकृष्ण मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित इक्कीस सदस्यों की कमिटी के पदाधिकारियों का रविवार को सर्वसम्मति से चयन हुआ।
कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू कॉलोनी, रातू रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के हॉल में में आज सुबह 10:00 बजे मुख्य चुनाव संयोजक नंदकिशोर अरोड़ा की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाई गई। सर्वप्रथम सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। तत्पश्चात मुख्य चुनाव संयोजक नंदकिशोर अरोड़ा एवं सह संयोजक अनिल मुंजाल की उपस्थिति में पिछले दिनों चुनाव जीत कर आए मंदिर कमेटी के 21 सदस्यों ने आपसी सहमति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोहर लाल जसूजा को कमेटी का अध्यक्ष एवं केसर पपनेजा को सचिव चुना गया। इसके अलावा किशोरी लाल मुंजाल उपाध्यक्ष,हरीश अरोरा सह-सचिव,हरीश मनुजा कोषाध्यक्ष एवं रमेश तनेजा तथा गौरी शंकर मादनपोतरा सह-कोषाध्यक्ष चुने गए। मीडिया का प्रभार अरुण जसुजा को सौंपा गया। कमिटी द्वारा सात संरक्षको का मनोनयन किया गया। जिसमें गोपाल दास सरदाना,चुन्नीलाल पपनेजा,किशोरी किंगर,ओम प्रकाश बरेजा,ताराचंद अरोड़ा,राधे श्याम तलेजा अशोक सिडाना चुने गए‌ इसके अलावा नंद किशोर अरोड़ा,किशोरी पपनेजा,राकेश बरेजा,कमल घई,चंदन सिडाना,विनीत अरोड़ा एवं विकास घई कमिटी में मनोनीत किये गए।
पहली बार सनातन समाज की पांच महिलाओं कौशल्या देवी पपनेजा,पूनम तलेजा,शशि किंगर,लीना मनुजा एवं शालिनी मिढ़ा का भी मनोनयन किया गया।धन्यवाद ज्ञापन अनिल मुंजाल ने किया।
सभी सदस्यों को मंदिर के मुख्य सेवक चंद्रभान तलेजा ने माता की चुनरी ओढ़ाकर जीत की बधाई दी। चयन प्रक्रिया के बाद सभी सदस्यों ने दरबार में माथा टेक प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया
बैठक में मनोज किंगर,दिनेश गखड़,अंचल किंगर,ललित किंगर,सुशील गेरा,सुनील कटारिया,देवराज मनुजा,गौरव किंगर,मुकेश सिडाना,निखिल धई,पंकज गखड,रोहित तलेजा एवं नरेश खत्री शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0