श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने गरीब परिवारों को बांटे खाद्य सामग्री

Jun 1, 2020 - 10:28
श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने गरीब परिवारों को बांटे खाद्य सामग्री

रांची- सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ की ओर से राजधानी के कोकर में दस गरीब व जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीब परिवारों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे देखते हुए संस्था की ओर से राजधानी के विभिन्न जगहों पर गरीब परिवारों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाता है। इस क्रम में आज (रविवार को) कोकर में दस जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन बांटे गए। उन्होंने बताया कि प्रति परिवार पांच किलो चावल, पांच किलो आटा, दो किलो दाल, एक लीटर सरसों तेल, दूध पाउडर, मसाला, सब्जी आदि वितरित की गई। इस अवसर पर अर्चना चक्रवर्ती, रानू बनर्जी, असीम चक्रवर्ती सहित संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0