समस्याओं को ले लोहरा समाज का प्रतिनिधिमंडल विधायकों के नेतृत्व में मिला मुख्यमंत्री से

Mar 18, 2021 - 05:13
समस्याओं को ले लोहरा समाज का प्रतिनिधिमंडल विधायकों के नेतृत्व में मिला मुख्यमंत्री से

रांची। सामाजिक संगठन “आदिवासी लोहरा समाज”, केंद्रीय समिति, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक चमरा लिंडा, विधायक विकास मुंडा, विधायक भूषण तिर्की की संयुक्त अगुवाई में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नया विधानसभा के कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। समिति का नेतृत्व राम शरण तिर्की ने किया। मुख्यमंत्री को केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की ने बताया कि पांचवी अनुसूची क्षेत्र के खतियान में दर्ज कौम लोहार ही वास्तव में लोहरा अनुसूचित जनजाति के सदस्य हैं। वर्तमान समय में लोहरा जाति को जाति प्रमाण पत्र प्रयासरत करने में हो रहे कठिनाई को दूर करने एवं राज्य सरकार की संकल्प आदेश अनुसार जल्द राज्य गजट में प्रकाशित कर स्थाई समाधान करने संबंधी मांग पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आदेश जारी करने का उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इसका स्थाई समाधान शीघ्र करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में महावीर लोहरा, मधु तिर्की, विमलेश लोहरा, किशोर लोहरा, दिलीप कच्छप, मुकेश कच्छप, सालों देवी, संजय लोहरा शामिल थे। यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी संजय लोहरा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0