सामाजिक संस्था “गूंज”और होटल पार्क ईन के संयुक्त सौजन्य से

साढ़े तीन सौ गरीबों को कराया गया भोजन

May 23, 2020 - 07:42
सामाजिक संस्था “गूंज”और होटल पार्क ईन के संयुक्त सौजन्य से

रांची : लाॅकडाउन फेज चार के छठे दिन आज (शनिवार को) हटिया स्टेशन रोड स्थित पूजा रेस्टोरेंट परिसर में लगभग साढ़े तीन सौ गरीबों को दोपहर में भोजन कराया गया। इसमें ख्यातिप्राप्त स्वयंसेवी संस्था “गूंज” और होटल पार्क ईन की ओर से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से तकरीबन रोज आसपास के इलाकों के गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इसके तहत आज “गूंज” की ओर से चावल, दाल, सोयाबीन, मसाला, सरसों तेल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। गरीबों को भोजन कराने में गूंज के झारखंड राज्य समन्वयक सुरेश कुमार द्वारा किए गए सहयोग के प्रति वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह(देशपत्र) व होटल पार्क ईन के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने आभार व्यक्त किया। मौके पर समाजसेवी श्रीधर सिंह, अंकित कलवार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0