प्रदेश एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मिला रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए उनके निजी सहायक रहे दीपक प्रसाद ने कहा है कि उक्त खबर झूठी और फर्जी है। श्री सहाय हमेशा आम जनता की आवाज बनकर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ते रहे हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते रहे हैं। ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। जिस किसी भी व्यक्ति द्वारा श्री सहाय के संबंध में इस प्रकार की खबरें प्रसारित की गई है, यह उसकी विकृत मानसिकता का परिचायक है। दीपक प्रसाद ने कहा कि ऐसी अनर्गल और भ्रामक खबरें प्रसारित कर श्री सहाय की छवि धूमिल करने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि श्री सहाय हमेशा अवसरवादी राजनीति से परहेज करते रहे हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनके छवि बेदाग रही है। उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी खबरें बिल्कुल तथ्यहीन और वास्तविकता से परे है। श्री प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की खबरों को प्रसारित करने और इस कृत्य को अंजाम देने वालों पर समुचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











