होटल पार्क ईन के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने पुत्र आदित्य कलवार के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बांटे कंबल

Dec 27, 2020 - 06:13
होटल पार्क ईन के संचालक रामाशंकर प्रसाद ने पुत्र आदित्य कलवार के जन्मदिन पर गरीबों के बीच बांटे कंबल

रांची। बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) स्थित होटल पार्क ईन के संचालक व समाजसेवी रमाशंकर प्रसाद की ओर से पुत्र आदित्य कलवार के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को हटिया, जगन्नाथपुर व आसपास के क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष जाड़े के मौसम में उनकी माता स्वर्गीय अशर्फी देवी की स्मृति में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। यह सिलसिला विगत लगभग एक दशक से जारी है। श्री प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नहीं है। गरीब,लाचार व असहाय की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद झा के कर-कमलों द्वारा असहाय वृद्ध महिलाओं व पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। मौके पर आशा देवी, आदित्य, शिवम कलवार, पूजा कुमारी, वीर नारायण प्रसाद, ज्योति कुमारी, सानिया कुमारी, अभिषेक कलवार, गोपाल झा, दीपक प्रसाद, श्रीधर सिंह, नवल किशोर सिंह, गणेश ठाकुर, मनीषा कुमारी, जयंत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0