होटल पार्क ईन के सौजन्य से तीन सौ गरीबों को खिलाया गया खाना

May 15, 2020 - 05:59
होटल पार्क ईन के सौजन्य से तीन सौ गरीबों को खिलाया गया खाना

रांची : लाॅकडाउन के 52वें दिन (शुक्रवार को) हटिया स्टेशन रोड स्थित होटल पार्क ईन और पूजा रेस्टोरेंट के सौजन्य से बिरसा चौक, जगन्नाथपुर व आसपास के लगभग तीन सौ गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इसके तहत गरीबों को चावल,दाल,सब्जी परोसा गया। इस दौरान लाॅकडाउन के नियमों के तहत एक दूसरे के बीच शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। इस संबंध में होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि लाॅकडाउन शुरू होने के बाद तकरीबन रोज आसपास के अत्यंत गरीब, बेघर और बेसहारा लोगों को भोजन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि तक गरीबों को दोपहर में खाना खिलाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। इस अवसर पर श्रीधर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल झा, सुनील कुमार, अंकित कलवार, आदित्य, अभिषेक सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0