होटल पार्क ईन के सौजन्य से गरीबों के बीच बांटे गए लजीज चाउमीन

May 25, 2020 - 04:41
होटल पार्क ईन के सौजन्य से गरीबों के बीच बांटे गए लजीज चाउमीन

रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन की परेशानियों को देखते हुए हटिया स्टेशन रोड स्थित पूजा रेस्टोरेंट (होटल पार्क इन) के संचालक रामाशंकर प्रसाद की ओर से तकरीबन रोज दो-ढाई सौ गरीबों को अलग-अलग प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। इस क्रम में लाॅकडाउन फेज चार के आठवें दिन आज सोमवार को लगभग तीन सौ गरीबों के बीच लजीज चाउमीन बांटे गए। गरीब लोगों के बीच चाउमीन का वितरण आकर्षण का केंद्र बना रहा। गौरतलब है कि होटल संचालक व समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद बेघर, बेसहारा और बेहद गरीब वृद्ध, महिलाओं व बच्चों को विगत 24 मार्च से तकरीबन रोज विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाते रहे हैं। उनकी ओर से कभी दोपहर का भोजन, कभी शाम के नाश्ते में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान गरीबों के बीच बांटे जाते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के निजी सहायक दीपक प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कलवार, विजय शर्मा, श्रीधर सिंह, आदित्य, अभिषेक सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0