27 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने वाले राजनीतिक दल व संगठन राजनीति करना बंद करें : राजेश गुप्ता

Dec 26, 2020 - 05:08
27 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने वाले राजनीतिक दल व संगठन राजनीति करना बंद करें : राजेश गुप्ता

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि
कुछ राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन ओबीसी समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। वैसे नेताओं को सलाह देता हूं कि पिछड़ों का नेतृत्व करना बंद करें और सन्यास ले लें। संविधान के अनुच्छेद 15(4),16 (4) के अनुसार जनसंख्या अनुपात में प्रतिनिधित्व की बात है, वही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी समुदाय को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अगड़ी जाति की आरक्षण उनके जनसंख्या अनुपात में प्रावधान किया गया है। तो 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समुदाय का आरक्षण बावन परसेंट क्यों नहीं?
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग करने वाले राजनीतिक दल व सामाजिक संगठन को सलाह देता है कि वह अविलंब 27 की जगह 52 परसेंट आरक्षण की वकालत करें। या फिर ओबीसी का राजनीतिक करना बंद करें।
प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू, संतोष शर्मा, आसिफ अंसारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी
अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0