झारखंड में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 नक्सलियों पर थे 33 लाख रुपये के इनाम घोषित

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

May 21, 2026 - 17:25
झारखंड में 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 नक्सलियों पर थे 33 लाख रुपये के इनाम घोषित

RANCHI : झारखंड में आज 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया। जिन 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें 25 केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी, असीम मंडल की टीम के शीर्ष कमांडर और मारक दस्ता के सदस्य हैं। ये सभी कोल्हान और सारंडा के सुदूर जंगल-पहाड़ी इलाकों में सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण करने वालों में 6 सब-जोनल कमेटी सदस्य, 6 एरिया कमेटी सदस्य और 13 दस्ता सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही गुमला जिले में सक्रिय जेजेएमपी संगठन के 2 नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। पुलिस के अनुसार यह सामूहिक आत्मसमर्पण राज्य में नक्सल गतिविधियों के कमजोर पड़ने का संकेत है।

8 नक्सलियों पर थे कुल 33 लाख रुपये का इनाम

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8 पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे अभियान और सख्त कार्रवाई के कारण नक्सली दबाव में हैं। झारखंड पुलिस की रणनीति का असर यह भी दिखा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के आत्मसमर्पण से संगठन की संरचना कमजोर होती है और नए युवाओं की भर्ती पर भी असर पड़ता है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0