29वीं एसएसबी ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया। धनावां स्थित 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने सोमवार को अपना 18वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एसएसबी मुख्यालय में कई खेलों का आयोजन किया गया। जवानों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान सर्वप्रथम अपने संबोधन में सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे व कमांडेंट एचके गुप्ता ने 18वां स्थापना दिवस पर वाहिनी के अधिकारियों व जवानों को शुभकामनाएं दी। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कंपनियों में ई कंपनी बीबीपेसरा को उनके बेहतर आपरेशनल काम के लिए वर्ष 2021-2022 का बेस्ट ऑप्श की ट्रॉफी कंपनी कमांडर रामवीर कुमार को सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे एवं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एचके गुप्ता के द्वारा 29वीं वाहिनी मुख्यालय में प्रदान की गई। विदित है कि इस वर्ष नक्सल क्षेत्र में एसएसबी बीबीपेसरा का काम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में काफी सराहनीय रहा है। जिसमें जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एचके गुप्ता ने इस ट्रॉफी की शुरुआत की। सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे ने कहा, ”पिछले 18 सालों से सशस्त्र सीमा बल अपने ध्येय वाक्य “सेवा सुरक्षा और बंधुत्व” के मुताबिक लोगों की सुरक्षा और सेवा कर रहा है।एसएसबी लोगों की सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। वहीं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एचके गुप्ता ने कहा कि एसएसबी का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। सीमा की रक्षा में एसससबी जवान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस मौके पर मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे,29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एचके गुप्ता,205 कोबरा बटालियन कमांडेंट कैलाश,159 सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक, कोबरा द्वितीय कमान अधिकारी मनीष महले, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता,29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी टी. राजेश पॉल, डिप्टी कमांडेंट समीर कुमार, डिप्टी कमांडेंट अंबर घोष,29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहित अधिकारी व जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











