बिहार के 46 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, 122 करोड़ से ड्रोन-रोबोटिक्स और EV तकनीक की पढ़ाई

बिहार में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य के 46 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना में आईआईटी पटना का सहयोग लिया जा रहा है।

Sep 26, 2026 - 16:05

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत पॉलिटेक्निक संस्थानों में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ड्रोन टेक्नोलॉजी, 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल को अपनाया जाएगा, जिससे तकनीकी संस्थानों में आधुनिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञता को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सके।

इसके अलावा फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स, स्पोकन ट्यूटोरियल और कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

नई व्यवस्था में पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण को उद्योगों की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की योजना है। विद्यार्थियों को सिर्फ सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय लाइव असेंबली, कैलिब्रेशन, कोडिंग और फील्ड टेस्टिंग जैसे व्यावहारिक अनुभव भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

पॉलिटेक्निक संस्थानों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं के विकास के साथ-साथ भाषा प्रयोगशाला, छात्रावास, खेल मैदान, ओपन जिम और स्वास्थ्य उपकेंद्र जैसी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

विभाग के अनुसार, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राज्य के कौशल विकास अभियानों के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, एवियोनिक्स और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए तैयार करने और उनके रोजगार व प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0