BREAKING : खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
मृतकों में 2 महीने का एक नवजात, एक महिला, एक नाबालिग लड़का और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
KHAGARIA : खगड़िया में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद डाला। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 में हुआ है।
7 की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि ठठा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। इसी दौरान ऑटो के परखच्चे उड़ गये। मृतकों में 2 महीने का एक नवजात, एक महिला, एक नाबालिग लड़का और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
पहले ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी इसके बाद ट्रक पिकअप में जा घुसा। ट्रक की स्पीड इतनी थी कि थोड़ी दूर खड़ी टाटा सफारी को भी उड़ा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











