BIG BREAKING : राजस्थान के बालोतरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी कल करने वाले थे उद्घाटन, दौरा स्थगित
यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया।
NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि राजस्थान के बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी है।
यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं। बड़ी बात ये है कि पीएम मोदी कल यानी मंगलवार को रिफाइनरी की इस यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन अब इस घटना के बाद दौरा स्थगित हो गया।
आग लगते ही पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











