BIG NEWS : बिहार में फुल एक्शन में निगरानी विभाग, घूस लेते रंगेहाथ दारोगा गिरफ्तार, मचा हड़कंप

निगरानी के डीएसपी आसिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। मंगलवार की दोपहर थाना बगल चौक पर SI रिश्वत के 7 हजार रुपए ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया।

Apr 7, 2026 - 16:37
Apr 7, 2026 - 16:37
BIG NEWS : बिहार में फुल एक्शन में निगरानी विभाग, घूस लेते रंगेहाथ दारोगा गिरफ्तार, मचा हड़कंप

NIGRANI RAID : बिहार में निगरानी विभाग की टीम फुल एक्शन में है। निगरानी विभाग ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरैनी थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला मधेपुरा का है, जहां भूमि विवाद से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट पक्ष में भेजने के बदले दारोगा ने 7 हजार रुपये की डिमांड की थी।

निगरानी की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, औराय निवासी पीड़ित वशिष्ठ कुमार वर्मा ने भूमि विवाद के मामले में बीते 20 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी (अनुमंडल) कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस जांच की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने इस मामले की जांच का जिम्मा SI अनिल कुमार सिंह को सौंपा था। दारोगा ने जांच रिपोर्ट पक्ष में देने के एवज में पीड़ित से सात हजार रुपए की डिमांड कर दी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई। जांच में निगरानी ने आरोप को सही पाया और स्पेशल निगरानी कोर्ट के आदेश पर धावा दल का गठन किया गया। मंगलवार की सुबह निगरानी की टीम मधेपुरा पहुंची और घूसखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रिश्वत के सात हजार रुपये ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ धर दबोचा।

पकड़े गये दारोगा जी

निगरानी के डीएसपी आसिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। मंगलवार की दोपहर थाना बगल चौक पर SI रिश्वत के 7 हजार रुपए ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0