अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले से भड़का भारत, बताया कायराना और अक्षम्य हमला, टाइमिंग पर भी उठाया सवाल
भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए इसे कायरतापूर्ण और अविवेकपूर्ण कृत्य बताया है और कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है।
NEW DELHI : अफगानिस्तान पर पाकिस्तान द्वारा किए गये एयरस्ट्राइक पर भारत भड़क उठा है और इस कायराना हरकत की भरपूर निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए इसे कायरतापूर्ण और अविवेकपूर्ण कृत्य बताया है और कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले से भड़का भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान की निंदा की है और कहा है कि नशामुक्ति केंद्र ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर किया गया यह हमला किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। विदेश मंत्रालय ने इसे बर्बर, कायराना और अक्षम्य हिंसा बताया। भारत ने आरोप लगाया कि यह हमला ‘लापरवाह व्यवहार’ का हिस्सा है। इससे लगता है कि पाकिस्तान सीमा पार आक्रामकता के जरिए अपने आंतरिक संकटों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
भारत ने लगाई लताड़
भारत ने इस घटना को अफगानिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि ऐसे कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है। भारत ने रमजान के पवित्र महीने में हुए इस हमले की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए। साथ ही इसे बेहद चिंताजनक बताया। भारत के बयान में कहा गया है कि ‘कोई भी धर्म या नैतिकता अस्पताल और उसके मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाने को सही नहीं ठहरा सकती।’
इसके साथ ही भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाई जाए और आम नागरिकों पर हमले तुरंत रोके जाएं। भारत ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई और अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











