धनबाद में दिनदहाड़े फिर गोलीबारी, हथियार के साथ पहुंचे 6 बाइक सवार, ताबड़तोड़ की फायरिंग
घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची। मौके से तीन खोखा और एक बाइक को जब्त किया गया।
DHANBAD : धनबाद में लगातार गोलीबारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों शुभम यादव के घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। वहीं, फिर एक बार बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में पुरानी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई है।
भागकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार पीड़ित रविन्द्र चौहान किराना दुकान का सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 6 युवक हथियार के साथ पहुंचे और रविन्द्र चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार हथियार लेकर पहुंचे और आठ राउंड फायरिंग की। घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गया। एक गोली पैर को छूते हुए निकली।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची. मौके से तीन खोखा और एक बाइक को जब्त किया गया.
अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत स्थिर
घायल को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लाया गया, जहां घायल का प्राथमिक इलाज जारी है। पीड़ित ने बताया कि चार युवक के पास हथियार थे। पुरानी रंजिश में उसपर फायरिंग किया गया। हरिणा में होली के समय उसके साथ मारपीट हुआ था, जिसका एफआईआर बरोरा में किया गया था। उसी केस को उठाने का दवाब बनाया जा रहा है।
गोली चलाने वाले में कुछ को वह पहचानता है। पुलिस पहले ही अगर दोषियों को गिरफ्तार करती तो यह घटना नहीं होती। जिस तरीके से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है कभी भी उसकी हत्या कर दी जाएगी। शुभम यादव जैसा हाल उसका भी हो सकता है। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे।
घायल युवक की हालत स्थिर
बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ श्रीनाथ ने बताया कि एक घायल केंद्र लाया गया. फिलहाल स्थिति घायल की स्थिति सामान्य है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











