अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बिहार प्रदेश इकाई विस्तारित 

प्रदेश कार्यकारिणी और महानगर कमिटी घोषित 

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बिहार प्रदेश इकाई विस्तारित 

रांची/पटना:  अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन (महासभा) की बिहार प्रदेश इकाई का विस्तार किया गया। संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डाॅ. एमएस सिंह मानस की उपस्थिति में  सभी पदधारियों की घोषणा की गई। 
 बिहार से तीन पदधारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाया गया है। इनमे प्रो.(डॉ.) प्रीति काश्यप को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डाॅ. बी प्रियम को राष्ट्रीय सचिव और पूनम प्रभात को राष्ट्रीय संगठन सचिव की ज़िम्मेदारी मिली है।

अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह की वंशज भी शामिल 

डाॅ.बिंदा सिंह बिहार प्रदेश की मुख्य संरक्षक, विभा सिंह और  गीता सिंह को वरीय संरक्षक मनोनीत किया गया है। संरक्षक के रुप में पूर्णिया से जिला पार्षद सुनीता सिंह, मुजफरपुर से रेणु सिंह, समस्तीपुर से सुनीता सिंह, पटना से चंचल सिंह, सुनीता सिंह, जगदीशपुर (आरा) से प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह की वंशज पुष्पा सिंह को शामिल किया गया है। 

बिहार प्रदेश कार्यकारिणी: 

बेली रोड की वाणी सिंह बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष, सुमन सिंह महासचिव, डाॅ.प्रज्ञान सिंह संयुक्त महासचिव, मधु सिंह कोषाध्यक्ष, रूबी राजपूत सह कोषाध्यक्ष, एडवोकेट आभा सिंह कानूनी सलाहकार और डाॅ.श्वेता सिंह प्रवक्ता सह जनसंपर्क  सचिव,  मानसी सिंह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी और अंजलि सागर प्रिंट मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।  
वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष  के पांच पदों पर  मुजफ्फरपुर से विनीता सिंह, पटना से  मधुबाला भूषण,  राजकुमारी सिंह व अदिति सिंह और बांका से रीमा सिंह को शामिल किया गया है।  प्रदेश संगठन सचिव के छह पदों पर दानापुर से रेणु सिंह, पटना से अंजना सिंह गुनगुन, आरा से सिंपल सिंह,  सिपारा से मनीषा सिंह, श्रीकृष्णपुरी से विनिता सिंह और मंजू सिंह को नियुक्त किया गया है। 

पटना महानगर वीरांगना : 

संरक्षक  के रुप में लक्ष्मी सिंह, विमला सिंह, सुनीता सिंह, परिमिता सिंह, अनामिका सिंह राखी सिंह और पुष्पा सिंह को स्थान दिया गया है। 
अध्यक्ष खगौल से किरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति सिंह, महासचिव विनिता सिंह को शामिल किया गया है।  उपाध्यक्ष के तीन पदों पर फुलवारी से नीतू सिंह, दीघा से कल्पना राजपूत और पाटलिपुत्र से अर्पिता सिंह को शामिल किया गया है। संगठन सचिव के तीन पदों पर अनिता सिंह, अन्नू सिंह और सरोज सिंह को शामिल किया गया है। शिवांकरी सिंह को जनसंपर्क सचिव,शिवानी सिंह को कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। महानगर कार्यकारिणी में मधु सिंह, निर्मला सिंह, नीलम सिंह और मधु सिंह को शामिल किया गया है। 
 उक्त जानकारी बिहार प्रदेश वीरांगना की जनसंपर्क सचिव डॉ. श्वेता सिंह ने दी।