CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए पास, तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट सबसे बेस्ट

तिरुवनंतपुरम में 95.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है. इसके अलावा, पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है

May 13, 2026 - 17:05
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए पास, तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट सबसे बेस्ट

NEWS DESK : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल कक्षा 12वीं में 85.20 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बात करें पूरे देश में सबसे बेस्ट रीजन की तो तिरुवनंतपुरम का रिजल्ट सबसे बेस्ट रहा है.

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

तिरुवनंतपुरम में 95.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है. इसके अलावा, पूरे देश में केंद्रीय विद्यालय (KV) और जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है. केंद्रीय विद्यालयों का पासिंग प्रतिशत 98.55 फीसदी और जवाहर नवोदय विद्यालयों का 98.47 फीसदी रहा.

इस बार पटना रीजन से 79012 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दिया था, जिनमें से 58824 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.परीक्षा देने वाले 49632 लड़कों में से 34989 लड़के पास हुए हैं, जबकि 29380 लड़कियों में से 23835 लड़कियां पास हुईं हैं.

लड़कों का पासिंग प्रतिशत 70.50 फीसदी है, जबकि लड़कियों की पासिंग प्रतिशत 81.13 फीसदी है. इस तरह एक बार फिर पासिंग प्रतिशत के मामले में पटना रीजन में लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कों के मुकाबले करीब 11 फीसदी ज्यादा है.

इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा वे DigiLocker और UMANG App पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0