"देश को बीजेपी शासन से मुक्त कराने का आ गया वक्त", झारखण्ड दौरे पर पहुंचे CPI महासचिव डी. राजा की हुंकार
डी राजा ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश को पहले ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी लेकिन अब देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने की जरूरत है। डी राजा ने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार देश की सबसे विनाशकारी सरकारों में से एक है।
RANCHI : झारखण्ड दौरे पर पहुंचे सीपीआई के केन्द्रीय महासचिव ने हुंकार भरी है और कहा है कि आगामी चुनाव में अधिकतर प्रदेशों में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा और हार मिलेगी।
रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए डी राजा ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि देश को पहले ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी लेकिन अब देश को भाजपा शासन से मुक्त कराने की जरूरत है। डी राजा ने यहां तक कह दिया कि मोदी सरकार देश की सबसे विनाशकारी सरकारों में से एक है। उनका आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की साम्राज्यवादी ताकतों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी ताकतों के सामने झुकाव दिखाया है। डी. राजा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के बजाय कॉरपोरेट घरानों के हितों की रक्षा कर रही है।
डी राजा ने आगामी चुनावों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग जब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, तब भी भाजपा को कई राज्यों में सफलता नहीं मिलेगी। उनका दावा है कि केरल में भाजपा की कोई मजबूत पकड़ नहीं है और वहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) फिर से सरकार बनाएगी।
इसके साथ ही डी. राजा ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा पैसे और प्रशासनिक ताकत का इस्तेमाल कर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल का भी जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में वाम दल अपनी ताकत फिर से खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले समय में एक मजबूत सियासी ताकत के रूप में उभरेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











