कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, 24 अकबर रोड वाला बंगला खाली करने का नोटिस, डेडलाइन भी तय

कांग्रेस पार्टी को मिले नोटिस में कहा गया है कि आगामी 28 मार्च तक इस पुराने बंगले को खाली कर दें। इसके साथ यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है।

Mar 25, 2026 - 14:40
 0
कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, 24 अकबर रोड वाला बंगला खाली करने का नोटिस, डेडलाइन भी तय

NEW DELHI : कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें एकबार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को अपने पुराने कार्यालय यानी 24 अकबर रोड बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद कांग्रेस ने इस पुराने बंगले को खाली नहीं किया है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के दफ्तर 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है। 

कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत

कांग्रेस पार्टी को मिले नोटिस में कहा गया है कि आगामी 28 मार्च तक इस पुराने बंगले को खाली कर दें। इसके साथ यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है। गौरतलब है कि बीते 48 सालों से 24 अकबर रोड के बंगले में कांग्रेस का मुख्यालय है। हालांकि, बीते साल कांग्रेस के नये मुख्यालय “इंदिरा भवन” का उद्घाटन हो चुका है लेकिन इसके बावजूद 24 अकबर रोड वाले कार्यालय को कांग्रेस ने खाली नहीं किया है। पार्टी की गतिविधियां यहां से भी संचालित हो रही हैं। 

फिलहाल कांग्रेस के पुराने मुख्यालय को खाली करने का नोटिस मिलने के बाद पार्टी कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

वहीं, सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार दबाव बनाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसी तरह की कार्रवाई अन्य दलों के कार्यालयों पर भी की गई है। उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0