Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो बुरा होगा अंजाम, अधूरी रह जाएगी पूजा

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ भक्तों को अपने आचरण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता

Mar 21, 2026 - 12:05
Chaitra Navratri 2026 : नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो बुरा होगा अंजाम, अधूरी रह जाएगी पूजा

Chaitra Navratri 2026 : सनातन धर्म में शक्ति साधना का सबसे पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है बल्कि यह आत्मसंयम, शुद्धता और अनुशासित जीवन का भी संदेश देता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ-साथ भक्तों को अपने आचरण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान किन गलतियों से लोगों को बचना चाहिए। 

क्रोध पर रखें नियंत्रण

नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को अपना मन शांत रखना चाहिए। इस दौरान क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। इसके अलावा इन नौ दिनों में किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए और गाली-गलौज से भी बचना चाहिए।

तामसिक भोजन से बचें

नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को शुद्ध और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इस दौरान प्याज-लहसुन का त्याग करना चाहिए और मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए वरना आपकी साधना अधूरी मानी जाती है।

ब्रह्मचर्य का करें पालन

नवरात्रि के नौ दिनों में मनुष्य को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दौरान यदि आप व्रत हैं तो आपको सिर्फ फलाहार का ही सेवन करना चाहिए। इससे मनुष्य को आरोग्यता का आशीर्वाद देवी प्रदान करती हैं।

घर को खाली न छोड़ें

अगर आप नवरात्रि में घर पर देवी का कलश स्थापना और पूजन करते हैं तो पूरे नौ दिनों तक आपको अपने घर को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए वरना इससे भी देवी नाराज होती हैं और पूजा भी अधूरी मानी जाती है।

दाढ़ी और बाल न बनवाएं

नवरात्रि के नौ दिनों में बाल और दाढ़ी बनवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा इन नौ दिनों में नाखून काटने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में इसकी मनाही है और माना जाता है कि इससे देवी अप्रसन्न हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0