आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म 1 मई को होगी रिलीज

इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं, जो पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की गहराई को भी खूबसूरती से दर्शाएगी।

Apr 27, 2026 - 17:19
आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का फर्स्ट लुक आउट, फिल्म 1 मई को होगी रिलीज

NEWS DESK : “रेणु विजय फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट” के बैनर तले बन कर तैयार पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म “लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी” का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा, लेडी सुपर स्टार, भोजपुरिया क्वीन आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने दमदार अभिनय और पारिवारिक किरदार के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार नजर आ रही हैं। यह फिल्म 1 मई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर 28 अप्रैल को एंटरटेन रंगीला और भोजपुरी सिनेमा टीवी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा। 

इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं, जो पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की गहराई को भी खूबसूरती से दर्शाएगी। निर्देशक अजय झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद अरबिंद तिवारी ने तैयार किए हैं, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का दम रखते हैं।

फिल्म का फर्स्ट लुक पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों के मेल को दर्शाता है, जिसमें आम्रपाली दुबे का किरदार एक मजबूत, संवेदनशील और पारिवारिक महिला के रूप में उभर कर सामने आता है। यह फिल्म विशेष रूप से उन दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो सिनेमा में पारिवारिक भावनाओं और संस्कारों को देखना पसंद करते हैं। संगीत की बात करें तो ओम झा और रजनीश मिश्रा जैसे चर्चित संगीतकारों ने इसमें अपनी धुनों से जान डालने का काम किया है, जिससे फिल्म के गाने पहले से ही चर्चा में हैं।

निर्माता निशांत उज्ज्वल ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट को बड़े ही समर्पण और मेहनत से तैयार किया है, ताकि दर्शकों को एक साफ-सुथरा और पारिवारिक मनोरंजन मिल सके।

फिल्म के फर्स्ट लुक जारी होने के बाद आम्रपाली दुबे ने कहा कि “लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी” मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में गाना था लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी”। उसी गाने के बोल पर मेरी फिल्म का टाइटल है। फिल्म का निर्माण मेरे बहुत अच्छे दोस्त और भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े निर्माता निशांत उज्जवल ने किया है। तो फिल्म मेरे लिए और भी खास है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरा किरदार एक ऐसी बहू का है जो परिवार, संस्कार और आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी पहचान बनाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह कहानी हर वर्ग के दर्शकों, खासकर महिलाओं और परिवारों को गहराई से जोड़ेगी और उन्हें एक सकारात्मक संदेश देगी।”

भोजपुरी फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री रही, जो रवि किशन के साथ बलम परदेसी, धुरंधर, पवन सिंह के साथ रंगबाज राजा जैसी फिल्मों में दिखने वाली संगीता तिवारी इस फिल्म से वापसी कर रही हैं। जय यादव, अविनाश साही, राकेश बाबू, साहिल सिद्दीकी, जया पांडेय, रंभा सहनी, कंचन मिश्रा, ऋतु पांडेय, प्रिया दीक्षित, पुष्पेंद्र, राम सुजन सिंह आदि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

फिल्म के तकनीकी पक्ष भी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल व सुशांत उज्जवल हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।  छायांकन मनोज सिंह द्वारा किया गया है, जबकि संपादन की जिम्मेदारी गुर्जन्ट सिंह ने संभाली है। नृत्य निर्देशन प्रवीण शेलार और कला निर्देशन अवधेश राय का है, जो फिल्म को भव्यता प्रदान करते हैं।

कुल मिलाकर, “लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी” का फर्स्ट लुक यह संकेत देता है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मिश्रण लेकर आने वाली है। अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0