राँची में लड़कियों की होम डिलीवरी, सेक्स-रैकेट सरगना को पकड़ने में पुलिस विफल

बीते दिनों लोअर बाजार थाना की पुलिस ने कांटाटोली स्थित अरबन रिट्रीट गेस्ट हाउस से सेक्स वर्कर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि होटल संचालक उस समय प्रशांत फरार हो गया।

राँची में लड़कियों की होम डिलीवरी, सेक्स-रैकेट सरगना को पकड़ने में पुलिस विफल

रांची में धड़ल्ले से देह व्यापार की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया के इस हाईटेक जमाने में इस काम में लिप्त लोग बड़ी चालाकी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। अब तक झारखंड में लड़कियों को होम डिलेवरी भी होने लगी है। इन सबके बीच पुलिस की खुफिया तंत्र और उसकी कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रांची शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रांची पुलिस सेक्स वर्करों को तो पकड़ ले रही है, लेकिन धंधा कराने वाले लोगों का पता नहीं लगा पा रही है। इसी का फायदा उठाकर ऐसे लोग अलग-अलग इलाकों में धंधे चलाते आ रहे हैं।

पकड़े जाने के बाद इलाक़ा बदल लेते हैं 

रांची शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रांची पुलिस सेक्स वर्करों को तो पकड़ ले रही है, लेकिन धंधा कराने वाले गुर्गों का पता नहीं लगा पा रही है। इसी का फायदा उठाकर ऐसे लोग अलग-अलग इलाकों में धंधे चलाते आ रहे हैं।

सरगना हाथ नहीं आते हैं 

चुटिया पुलिस ने हाल के दिनों में जिन सेक्स वर्करों को पकड़ा, उन्होंने गिरोह के गुर्गों की जानकारी दी। बावजूद इसके ये लोग पकड़े नहीं जा रहे। पुलिस को पता चला कि साहिल उर्फ राजा सिंह, राज, वासिक, सूरज राणा, समर सिंह और सुजीत लड़कियों को बंगाल आदि राज्यों से लाकर रांची में देह व्यापार करा रहे हैं। इनकी सांठगांठ होटल संचालकों से भी है।

व्हाट्सऐप पर ढूंढ़ते हैं ग्राहक

गिरोह के लोग ग्राहक खुद ढूंढ़ते हैं। इसके लिए वे लोगों के व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीर भेजते हैं। तस्वीर पसंद आ जाने पर आधा पेमेंट ऑनलाइन ले लेते हैं। इसके बाद ग्राहक को उस होटल की जानकारी दे देते हैं, जहां लड़की को पहुँचाया जाना है । इसके बाद रूम का भाड़ा और शेष रकम सेक्स वर्कर को ऑनलाइन देनी होती है।

होटल संचालक भी गिरोह में शामिल 
लोअर बाजार थाना पुलिस ने कांटाटोली अरबर रिट्रीट गेस्ट हाउस से सेक्स वर्कर समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था। हालांकि होटल संचालक प्रशांत फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की और रोहित के अलावा सेक्स वर्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विक्की और रोहित संचालक प्रशांत के कहने पर ही ग्राहकों को होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। प्रशांत पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार से लड़कियों को लाकर अपने होटल में रखता था। रांची पुलिस जिस क्षेत्र में छापा मार सेक्स वर्कर को पकड़ती है, उसके बाद गिरोह के गुर्गे उस इलाके को छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में धंधा शुरू कर देते हैं। चुटिया, अरगोड़ा के बाद कांटाटोली क्षेत्र में गिरोह ने धंधा शुरू किया था।