सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बस में भी मारी जोरदार टक्कर, कई लोग जख्मी

बताया जा रहा है कि बस जमशेदपुर से सवारी लेकर चांडिल होते हुए कुकड़ू जा रही थी, तभी भादुडीह के पास ट्रक ने सामने से आ रही बस को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। 

Apr 15, 2026 - 17:23
सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बस में भी मारी जोरदार टक्कर, कई लोग जख्मी

SARAIKELA KHARSAWAN : झारखण्ड में एकबार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। भादुडीह गांव के पास तेज रफ्तार एलपीटी ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। 

बाइक को रौंदने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सामने से आ रही बस में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त गए। इस हादसे में करीब 6 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और चांडिल पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

घायलों में ट्रक चालक राठौर राय और खलासी मो. कमालुद्दीन के अलावा बस चालक मो. माफिस भी शामिल है। इसके अलावा बस में सवार सफीना खातून और बाइक पर सवार कपाली निवासी इमरान, राजू और इतएशम कुरैशी को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है कि बस जमशेदपुर से सवारी लेकर चांडिल होते हुए कुकड़ू जा रही थी, तभी भादुडीह के पास ट्रक ने सामने से आ रही बस को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0