'ईरानी बंदरगाहों को बनाया निशाना तो...', ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा : समुद्री सुरक्षा को हुआ खतरा तो निशाने पर होंगे खाड़ी पोर्ट

अमेरिका ने घोषणा की है कि वह सोमवार को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब साढ़े 7 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करेगा।

Apr 13, 2026 - 17:44
Apr 13, 2026 - 17:45
'ईरानी बंदरगाहों को बनाया निशाना तो...', ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा : समुद्री सुरक्षा को हुआ खतरा तो निशाने पर होंगे खाड़ी पोर्ट

NEWS DESK : ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा। ईरान ने कहा है कि अगर उसकी समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ तो कोई भी खाड़ी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।

ईरान के सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने कहा कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में स्थित बंदरगाहों की सुरक्षा या तो सबके लिए है या किसी के लिए नहीं। अगर फारस की खाड़ी और ओमान सागर के जलक्षेत्र में स्थित ईरान के बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा होता है तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।

दुश्मन देश के जहाजों को होर्मुज पार नहीं करने देंगे: ईरान

ईरान ने दो टूक अंदाज में कहा है कि दुश्मन देशों के जहाजों को होर्मुज पार करने नहीं दिया जाएगा जबकि अन्य जहाजों को ईरानी अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। ईरान ने बंदरगाहों पर नाकाबंदी करने की अमेरिकी योजना को समुद्री डकैती बताया है।

अमेरिका ने घोषणा की है कि वह सोमवार को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब साढ़े 7 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू करेगा। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह नाकेबंदी सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं। गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0