JAC 8th Result 2026 Declared : झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, 93.31 फीसदी पास
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब 9वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया तेज हो जाएगी। कई स्कूलों में एडमिशन रिजल्ट के इंतजार में रुका हुआ था, जो अब शुरू हो सकेगा।
RANCHI : झारखंड में 8वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। कुल 93.31 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें JAC 8th Result 2026
सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “JAC 8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
9वीं में एडमिशन का रास्ता साफ
रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब 9वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया तेज हो जाएगी। कई स्कूलों में एडमिशन रिजल्ट के इंतजार में रुका हुआ था, जो अब शुरू हो सकेगा। सफल छात्र अगली कक्षा में प्रमोट होकर एडमिशन ले पाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











