झारखण्ड में सरहुल की धूम, शोभा यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती, धनबाद में भी मांदर की थाप पर झूमे पुलिसकर्मी
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया।
RANCHI : झारखण्ड में सरहुल का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर पारंपरिक तरीके से सरहुल की पूजा की जा रही है। राजधानी रांची में भी सरहुल की धूम है। सरहुल की भव्य शोभा यात्रा को लेकर रांची में पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था देर रात शोभा यात्रा के लौटने तक रहेगी।
झारखण्ड में सरहुल की धूम
वहीं, धनबाद में भी सरहुल की धूम देखी जा रही है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
धनबाद में भी मांदर की थाप पर झूमे पुलिसकर्मी
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











